फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलाल वाटिका में लगेगा दीपावली मेला, 28 से होगी शुरुआत

विज्ञापन
नगर निगम आयोजित करेगा दीपावली मेला। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
नगर निगम का दीपावली मेला गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका पर लगेगा। जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सीडीओ की मौजूदगी में रविवार को हुई बैठक में मेला स्थल को तय किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने मेलास्थल का दौरा भी किया। वहीं, दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक कोविड वैक्सीनेशन भी होगा।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि दीपावली मेला नदवा कॉलेज के सामने गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में लगाया जाएगा। यह मेला 28 अक्तूबर से शुरू होगा।
इसे लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति भी बना दी गई है। इसमें नगर आयुक्त सदस्य सचिव बनाए गए हैं और सीडीओ, सीएफओ, सीएमओ, डीसीपी व डीआईओ सूचना को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें