फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में डबल मर्डर: बालक-बालिका की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिले शव

Sat, 11 Sep 2021 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक बालक व एक बालिका की गला रेत कर हत्या करने के बाद उनके शवों को गन्ने के खेत में फेंककर हत्यारे फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। काफी प्रयास के बावजूद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

फखरपुर थाना इलाके के गजाधरपुर ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार को सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए हैं।
विज्ञापन


दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने दोनों बच्चों के शव देखे। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं। एसओ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें