फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपराध : पैरोल पर बाहर आते ही हत्या के आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी को चाकू से गोदा

Sat, 11 Sep 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुराड़ी की घटना। 33 साल की महिला की हालत नाजुक। एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराड़ी इलाके में हत्या के मामले पैरोल पर बाहर आए एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में सोनिया (33) को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के भाई मॉडल टाउन, पानीपत निवासी लोकेश उर्फ पिंटा की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान नरेंद्र उर्फ सोनू (40) के रूप में हुई है। आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली से भागने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक बुराड़ी इलाके में सात सितंबर को सोनिया नामक महिला को फोन पर बात करने के दौरान उसके जेठ ने चाकू मार दिए थे। सोनिया अपने पति जितेंद्र के साथ रहती रहती है। आरोप है कि सात सितंबर को शाम को सोनिया घर पर अकेली किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान नरेंद्र वहां पहुंचा। उसने सोनिया का हाथ पकड़ा। विरोध करन पर आरोपी भड़क गया। उसने किचन से चाकू लाकर सोनिया के पेट व अन्य जगहों पर हमलर कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था। मई माह में उसे कोविड की वजह से पैरोल पर रिहा किया गया था। इसी माह उसे उसे सरेंडर करना था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें