फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 के 15 रेपकांड, दाग धुल पाएंगे अखिलेश?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बदायूं में घटी एक सनसनीखेज वारदात सियासत से लेकर पुलिसिया कार्रवाई के तौर-तरीकों को हिला कर रख दिया। 27 मई को खबर आई कि दो नाबालिग चचेरी बहनों को रेप और हत्या के बाद आम के पेड़ पर लटका दिया गया। मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की तो एक के बाद एक आरोप गलत साबित होने लगे।
विज्ञापन


नार्को टेस्ट से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक किया गया और दोनों बहनों की लाश खोदकर फिर से पोस्टमार्टम करने की बात भी कही गई, हालांकि वो गंगा नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से मुमकिन नहीं हो पाया।

खबरिया चैनलों के हवाले से आ रही खबर पर यकीन किया जाए तो बदायूं की बहनों की न हत्या हुई थी और न ही उनके साथ बलात्कार किया गया था।

सीबीआई रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों बहनों ने आत्महत्या की थी। बड़ी बहन के नजदीक के ही एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग होने के बारे में पता चलने के बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या की गई।

बदायूं कांड में सीबीआई ने भले क्लोजर रिपोर्ट लगा दी हो लेकिन परिजनों और लोगों के मन में कई सवाल कौंध रहे हैं। पीड़ित परिवार प्रोटेस्ट दाखिल करने की तैयारी में है।

18 ‌दिन तक लगातार की हैवानियत

‌इलाहाबाद के यमुना पार के मेजा इलाके से दो युवकों ने बीए की एक छात्रा को अगवा करने के बाद करीब 18 दिन तक राजस्थान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

मेजा इलाके के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की स्टूडेंट 17 नवंबर को कॉलेज के लिए निकलने के बाद से लापता थी। 18 दिन बाद छात्रा खुद रोते-बिलखते घर पहुंची।

उसने बताया कि वह 17 नवंबर को स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में बजहा गांव के जीतेंद्र पटेल और करछना घनपुरवा के उमाशंकर उर्फ किनाई ने उसे रोका और बेहोशी की दवा सुंघाकर उसे जीप में खींच लिया। वे दोनों उसे राजस्थान ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर दोनों उसके साथ रोज रेप करते रहे।

छात्रा को लेकर परिजन मेजा थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर लेकर अपहरण, बंधक बनाकर रेप का नामजद केस लिखा।

बस में गैंगरेप, ‘निर्भया’ कांड से भी ज्यादा दरिंदगी!

अंबेडकरनगर के टांडा में निजी बस के ड्राइवर और उसके दो साथियों ने बस में सफर कर रही दलित किशोरी को अगवा कर बंधक बनाया। हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की और गैंगरेप किया।

उनकी दरिंदगी यहीं नहीं थमी। तीनों ने किशोरी के सिर के बाल तक काट दिए। इसके बाद किशोरी को उसके गांव के नजदीक छोड़कर भाग निकले।

हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी 4 दिसंबर की दोपहर बाद हंसवर जाने के लिए लखनऊ से जहांगीरगंज के बीच चलने वाली एक निजी बस में सवार हुई थी।

किशोरी के मुताबिक उस समय बस में ड्राइवर व एक अन्य युवक ही मौजूद था। किशोरी के मुताबिक बहाउद्दीनपुर गांव के पास बस में इन्हीं युवकों का एक और साथी सवार हो गया और तीनों युवकों ने उसके साथ दरिंदगी की।

दिमागी बीमार थी फिर भी छह महीने किया रेप!

लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने मानसिक रूप से बीमार लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। डरी-सहमी लड़की के चुप रहने से आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह आए दिन उससे दरिंदगी करने लगा। पीड़िता किसी से कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

वहीं, उसके शरीर में परिवर्तन आने पर गांव की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने ढांढस बंधाने के साथ पूछा। इस पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई।

दरिंदगी का पता चलने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। पिता उलाहना देने किशोर के घर पहुंचा। इस पर परिवारीजनों ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर फटकारा और गालीगलौज करते हुए भगा दिया।

साथ ही थाने में शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों द्वारा हिम्मत बंधाने पर बेटी को लेकर गोसाईंगंज थाने पहुंचा।

डिंपल के गढ़ में 10 दिन तक छात्रा से गैंगरेप!

तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज परिसर के स्टाफ आवास में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को बंधक बनाकर 10 दिन तक गैंगरेप किया गया।

बंधक बनाने वालों में कालेज का वरिष्ठ लिपिक और उसके साथी शामिल थे। छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सरकारी आवास पर बुलाया गया।

यहां उसे नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया गया। छात्रा कानपुर स्थित कम्प्यूटर सेंटर पर ट्रेनिंग के लिए गई थी।

ट्रेन में बातचीत के दौरान योगेंद्र सिंह ने छात्रा को अपने जाल में फंसाया और तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

एसपी एके जैन के अनुसार 14 नवंबर को योगेंद्र ने छात्रा को मेडिकल कालेज में बुलाया। वहां से वह कालेज के वरिष्ठ लिपिक कृष्ण चौहान (शैक्षणिक डिपार्टमेंट) से मुलाकात कराई।

कृष्ण कुमार उसे मेडिकल कालेज परिसर में बने सरकारी आवास संख्या 89 टाइप द्वितीय में ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर दोनों ने रेप किया।

फिर दोनों छात्रा को लेकर छिबरामऊ निवासी अपने दोस्त ट्रक मालिक इंद्रजीत के मकान पर गए। यहां तीनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

नाबालिग का रेप, पुलिस चौकी भी नहीं सुरक्षित!

रुदौली में नयागंज पुलिस चौकी में नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया गया। आरोपी चौकी प्रभारी के घर में खाना बनाता था। घटना 14 नवंबर की है।

रुदौली नगर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की।

कहा कि 14 नवंबर को उसकी पड़ोसन मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर घर में खाना बनाने को बुला ले गई। इसी समय पड़ोसन के घर में नयागंज चौकी प्रभारी के घर में भोजन बनाने वाले राम सिंह निवासी कदिरापुर आया।

पड़ोसन व राम सिंह के बीच में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद पड़ोसन उसे कुछ काम के बहाने नयागंज पुलिस चौकी के खंडहर भवन में ले गई।

वहां पहले से मौजूद राम सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। परिवारीजन शिकायत लेकर जब थाने पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया।

हैवानियतः पीटा, मुंह में ठूंसा कपड़ा फिर किया रेप

जोया (अमरोहा) में कोतवाली डिडौली क्षेत्र में जानवर चराने निकली एक चौदह साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी कर हत्या कर दी गई। खबर के मुताबिक एक गांव निवासी व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी जानवरों के लिए चारा लेने के लिए निकली।

दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

पिता पूरी रात परिवार के लोगों के साथ ही बेटी को तलाश करता रहा। सुबह व्यक्ति के भाई ने मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में किशोरी का शव पड़ा देखा।

उसका गला दुपट्टा से कसा गया था और चेहरे पर चोटों के निशान थे। मुंह में भी कपड़ा ठूंसा था। शव देखकर भाई की चीख निकल गई और भागकर वह घर पहुंचा और परिवारीजनों को सूचना दी।

शर्मनाकः सातवीं की छात्रा से दरिंदगी

फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं की छात्रा के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। वारदात उस समय हुई जब छात्रा खेत में धान की फसल की ढुलाई के लिए गई थी।

छात्रा के परिवारीजन जब केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मामला रफा-दफा करने को लेकर थाने में ही पंचायत हुई और पीड़ित पक्ष पर केस दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया।

हालांकि छात्रा के पिता ने गांव के ही संदीप यादव के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

एफआईआर के अनुसार छात्रा शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ गांव के बाहर खेत में गई हुई थी। धान ढुलाई के दौरान मां कुछ आगे बढ़ गई। इस बीच, संदीप यादव ने अकेली पाकर छात्रा का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुराचार किया।

हैवानियत की हद पारः रस्सी से बांधा, दो बार किया रेप

फूलपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को उसके गांव का एक दबंग युवक का उसके घर में घुसकर उसे उठा ले गया।

उसने अपने घर पर किशोरी के साथ दो बार बलात्कार किया। सुबह वह अपने घर के बाहर कुंडी लगाकर कहीं चला गया। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही रहने वाले युवक के रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला।

किशोरी ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई तो वह फूलपुर थाने पहुंच गए और तहरीर दी। लेकिन थाने में भी निराशा हाथ लगी।

17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव की आबादी से कुछ दूरी पर घर बनवा रखा है। घटना के वक्त किशोरी पहली मंजिल पर अकेली सो रही थी। उसने किशोरी को अकेला पाकर मफलर से उसका मुंह बांध दिया। कहा कि चिल्लाने की कोशिश की तो वह उसे छत से फेंक देगा।

इसके बाद किशोरी का हाथ-पांव रस्सी से बांधकर युवक उसे कंधे पर उठाकर सीढ़ी से उतरा और अपने घर ले गया। घर पर भी उसने किशोरी को बांधकर रखा था।

टीचर से गैंगरेप किया फिर बनाई ‌वीडियो क्लिप

चिरगांव में कोचिंग संचालक व उसके दो साथियों ने एक शिक्षिका के साथ गैंग रेप कर उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। बाद में क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर शिक्षिका को ब्लैकमेल करने लगे।

कोचिंग संचालक व उसके दोस्तों के उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने पुलिस की शरण ली, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। आरोपियों को पकड़ा तो गया, लेकिन कार्रवाई न कर मामले को रफा दफा कर दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस कप्तान को बताया कि वह कसबा के एक कोचिंग सेंटर में बीएड की तैयारी करने गई थी। पढ़ाई के दौरान कोचिंग संचालक ने उसे ट्यूटर बना दिया। वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाने लगी।

पिछले दिनों कोचिंग संचालक ने उसे अपने घर बुलाया तो वह वहां पहुंची। वहां कोचिंग संचालक व उसके दो दोस्त थे। तीनों ने उससे बलात्कार किया।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपियों की मदद की। आरोपियों के कुबूलनामे के बाद भी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर हाथ झाड़ लिए।

थाने में हुए समझौते के दौरान लिखित में कोचिंग संचालक ने अपना अपराध स्वीकार किया। स्वीकार किया कि शिक्षिका को अश्लील क्लिपिंग नेट पर डालने की फोन पर धमकी दी थी।

खौफनाक मौत दी और हाथ पर लिखा आई लव यू...

दिवाली के पावन पर्व से चंद घंटे पहले राजधानी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। आम के बाग में युवती का अर्द्धनग्न शव पाया गया।

मृतका की नाक व निजी अंगों से खून निकल रहा था। दाहिने हाथ पर दिल के निशान का टैटू था जिसमे आई लव यू और बाहर सुधा डी.ए.वी.के. लिखा था।

शव पीठ के बल पड़ा था। नीले रंग की डेनिम शर्ट कंधे तक उठी हुई थी और लाल रंग की जींस पास में पड़ी थी। कुछ दूर पर चप्पलें पड़ी थीं। शव के आसपास खून बिखरा था। गर्दन पर कसने के निशान थे। युवती के पेट को बुरी तरह से नोचा गया था जिससे आंतों का कुछ हिस्सा बाहर निकला था।

जांच में युवती किसी करीबी के साथ ही बाग में आई थी। शुरुआती पड़ताल में पुलिस का मानना है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहां तक युवती को जबरन नहीं ले जाया जा सकता। पुलिस इतना जरूर मान रही है कि युवती को कोई बरगलाकर लाया और फिर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

गैंगरेप किया फिर जहर ‌खिलाकर मार डाला!

बदायूं के नेकपुर इलाके में 11वीं में पढ़ रही पंद्रह वर्षीय दलित छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। तीन लड़कों ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के घर में इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया।

उसी घर में बेहोशी की हालत में मिली लड़की ने दम तोड़ने से पहले अपनी मां को बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ बुरा काम किया और घर में बता देने की धमकी देने पर उसको जबरन जहर खिला दिया।

शहर के नेकपुर इलाके में रहने वाले दलित परिवार की लड़की घर से गायब हो गई।

उसके पिता मजदूरी करने गए थे और भाई जानवरों को चराने। मां भी किसी काम से घर से बाहर थी। करीब ढाई बजे उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर से अपनी बहन के चीखने की आवाज सुनी।

जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो तीन लड़के बाहर आए और बोले कि उसकी बहन टीवी देख रही है। लड़के को रुपये देकर समोसे लाने को कहा तो उसने रुपये नहीं लिए और मुहल्ले के लोगों को आवाज देने लगा। इस पर तीनों लड़के घर से निकलकर बाइक से फरार हो गए।

इस बीच मौके पर पहुंचे मुहल्ले वालों के साथ भाई ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसकी आधी उतरी हुई जींस भीगी हुई थी। मल भी निकला हुआ था।

मुजफ्फरनगर: रेप के बदले करवा दिया गैंगरेप

मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव में खेत में चारा लेने गई महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

शोर सुनकर साथ गई महिलाएं मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाएं खेतों में चारा लेने गई थीं।

आरोप है कि गांव के ही चार लोग हथियारों के साथ खेतों में पहुंचे और एक महिला को खेत में खींचकर बंधक बना लिया। इसके बाद दो लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया, जबकि दो वहां पहरा देते रहे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी पक्ष के बीच वर्ष 2005 से रंजिश चली आ रही है। हत्या के प्रयास के एक मामले में पीड़िता के परिवार के चार लोगों को 16 अगस्त को ही सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी।

बसपा नेता से गैंगरेप, बनाया वीडियो!

कानपुर के हरबंश मोहाल क्षेत्र में रहने वाली बसपा की एक पूर्व पदाधिकारी के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई। युवती ने आरोप एक सपा नेता और उसके दो दोस्तों पर लगाया।

युवती ने अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर साल भर से यौन शोषण का जिक्र किया।
 
युवती ने आईजी को बताया कि मुहल्ले में सपा नेता का आना-जाना था। करीब एक साल पहले एक दिन सरकारी नौकरी दिलाने, पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर वह घंटाघर के एक होटल में साक्षात्कार देने गई। शाम का वक्त था। वहां चाय में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग बनाकर कई बार रेप किया गया। एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई।
विज्ञापन

गैंगरेप किया, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे

मोहनलाल गंज में हुए इस दिल दहला देने वाले कथित गैंगरेप को पढ़कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गैंगरेप भी मामूली नहीं, स्कूल की चौखट पर वो भी निहायत निदर्यता से। रेप ऐसा कि 80 मीटर तक खून बहकर चला गया।

मोहनलालगंज के जबरौली गांव से कुछ ही दूर स्थित बलसिंहखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में एक सुबह नग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा शव मिला, तो गांव के लोगों के होश उड़ गए।

स्कूल परिसर में लगे नल, झाडिय़ों और स्कूल के चबूतरे तक पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था। हर तरफ युवती के कपड़े के चीथड़े पड़े हुए थे।

वहां का माहौल ऐसा था मानो दरिंदों ने नोच-नोच कर रेप किया हो और युवती की सांस छूटने के बाद ही दरिंदगी जारी रखी हो। हालांकि ये मामला भी जांच के पेंच में उलझ गया। इस मामले में भी सीबीआई जांच की मांग उठी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें