फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर निगल लिया मेमोरी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के अंदर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी 25 वर्षीय युवक को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मेमोरी कार्ड निगल लिया था।
विज्ञापन


मामला सिंगापुर का है। जहां मलेशिया के रहने वाले युवक कू किएत बून ने दो महीने पहले एसबीएस बस में सफर के दौरान उसने 28 वर्षीय एक मलेशियाई युवती को बस में देखा। उस समय आरोपी युवक काम खत्म करके वूडलैंड चेकप्वाइंट की ओर जा रहा था।

आरोपी ने बस में भीड़ का फायदा उठाते हुए शर्मनाक हरकत शुरू कर दी। उसने बस में ही नीचे झुककर लड़की के पैरों के बीच अपना मोबाइल ले जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़े जाने पर ये क्या किया?

टुडे ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी इस हरकत को एक सहयात्री ने देख लिया। रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपी ने बस की फर्श पर अपना फोन पटक कर उसे तोड़ने की कोशिश की ताकि सबूत मिट जाएं। यही नहीं, डर के मारे उसने मोबाइल में लगा मेमोरी कार्ड निकाला और उसे निगल गया।

मामले की जानकारी मिलते ही वूडलैंड चेकप्वाइंट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना के बाद से अब तक उस मेमोरी कार्ड को बरामद नहीं किया जा सकता।

बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की मां, पत्नी और बेटा भी मौजूद था। अदालत से उसे घटना के सबूत मिटाने के आरोप मेंदो साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती थी। साथ ही महिला की बेइज्जती करने के आरोप में भी उसे एक साल की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें