फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक घोटाला: लखनऊ समेत 14 स्थानों पर छापे, दो कंपनियों समेत छह पर दर्ज किए केस

Thu, 10 Jun 2021 09:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यस बैंक को 465.51 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज करने सहित 14 स्थानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की दिल्ली यूनिट ने यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली गुरुग्राम व दिल्ली की दो कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कर अलग-अलग राज्यों में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन


आरोप है कि गुरुग्राम स्थित ओइस्टर बिल्डवेल प्रा. लि. व दिल्ली स्थित अवंथा रियल्टी लि. ने दिसंबर, 2017 में यस बैंक से 515 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 30 अक्तूबर, 2019 को यह लोन एनपीए घोषित कर दिया गया। 6 मार्च, 2020 को दोनों कंपनियों के खाते संदिग्ध घोषित कर दिए गए। इस घपले में बैंक को 466.51 करोड़ का नुकसान हुआ।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर में दोनों कंपनियों, रघुवीर शर्मा, राजेंद्र मंगल, तापसी महाजन व गौतम थापर को नामजद किया है।

जांच एजेंसी ने रघुवीर  शर्मा के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित आवास समेत दिल्ली, एनसीआर, सिकंदराबाद व कोलकाता में 14 स्थानों पर तलाशी ली। इस कार्रवाई में आपत्तिजनक दस्तावेज व डिजिटल प्रमाण बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें