फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: 12 लाख रुपये के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Aug 2021 10:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच रविवार रात मुखबिर की सूचना पर जैतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध गांजा लेकर जा रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर पुलिस टीम ने बीती रात गश्त के दौरान भुजगी के पास डीसीएम से ले जाया जा रहा एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों को डीसीएम व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

विज्ञापन


 एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच रविवार रात मुखबिर की सूचना पर जैतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध गांजा लेकर जा रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुर जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही राजेश यादव, सिपाही प्रमोद कुमार, ओमेन्द्र पटेल व हर्षित शुक्ल आदि गश्त पर थे। इस बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बगैर नंबर प्लेट की डीसीएम रामगढ़ की तरफ जा रही है, मौके पर भुजगी के पास पहुंच रही है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। एक व्यक्ति बाइक से डीसीएम के आगे रेकी करते हुए चल रहा था। पुलिस टीम ने रेकी कर रहे युवक को पकड़ने के साथ ही मौके पर पहुंची डीसीएम को भी रोक लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम सभी को अभिरक्षा में लेकर थाने लाई। तौल कराने पर गांजा का वजन एक क्विंटल 500 ग्राम निकला। पकड़े गए तस्करों की पहचान बाबूराम निवासी मुत्तकल्लीपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, विजय कुमार निवासी ग्राम अंबरपुर, थाना जैतपुर व उमाकांत दूबे उर्फ बजरंगी निवासी ग्राम सरैया व थाना जैतपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से एक बाइक व डीसीएम भी बरामद की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें