फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: चलती कार में नर्स से दुष्कर्म, पीड़िता चिकित्सक के साथ लापता, इस बात की हो रही चर्चा

Mon, 23 Aug 2021 10:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अस्पताल संचालक का कहना है कि घटना के बाद अस्पताल की बदनामी देखते हुए नर्स और डॉक्टर दोनों को निकाल दिया है। अब दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार युवकों ने स्टाफ नर्स को नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में एक्सप्रेसवे पर उतार दिया। नर्स के साथ ही काम करने वाले एक चिकित्सक पर आरोपियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि चिकित्सक और नर्स लापता हैं और उनके मोबाइल बंद हैं।
विज्ञापन


नगर के बिधूना रोड पर निजी अस्पताल में मथुरा निवासी डॉक्टर व नर्स नौकरी करते हैं। आरोप है कि 19 अगस्त की शाम खड़िनी इलाके की एक महिला मरीज के साथ चार तीमारदार युवक आए। शाम के समय इन चारों युवकों ने नर्स से नजदीकी बढ़ाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी।

इससे वह बेहोश हो गई। शाम को चारों युवक  नर्स को कार में डालकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ ले गए और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद नर्स को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। नर्स अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


यहां अपने साथी चिकित्सक को आपबीती बताई। चिकित्सक ने महिला मरीज के साथ आए युवकों के परिजनों से कार्रवाई का भय दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लिये। वसूले गए रुपयों में से चिकित्सक ने नर्स को भी कुछ धनराशि की पेशकश कर समझौते का दबाव बनाया। नर्स ने मना कर दिया।

वह कार्रवाई की बात कहकर थाने जाने लगी, जिसपर चिकित्सक आननफानन में नर्स को बहाने से कार में बैठाकर भाग निकला। अस्पताल संचालक का कहना है कि घटना के बाद अस्पताल की बदनामी देखते हुए नर्स और डॉक्टर दोनों को निकाल दिया है। अब दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें