फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों से एकसाथ 5 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा बुजुर्ग

Sun, 12 Jul 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैवानियत की हद पार कर एक बुजुर्ग अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव में दो मासूम बच्चियों के साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा शनिवार को उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने वृद्ध को बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया।
विज्ञापन


बच्चियों के मुताबिक वे दोनों जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण चुप थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात और आठ वर्ष की दो बच्चियां रोजाना साथ-साथ खेत में बकरियां चराने जाया करती थीं। शनिवार को आरोपी रामजतन को (64) दोनों बच्चियों के साथ झाड़ी के पीछे ले जाकर अश्लील हरकत करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।

वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन रामजतन दोनों बच्चियों को को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। सूचना पर दोनों किशोरियों के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए और उन्हें अपने घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

दोनों बच्चियां इतनी सहमी हुई थीं कि कुछ भी बोल नहीं पा रही थीं। परिवारीजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों ने पूरी बात बताई। बच्चियों के मुताबिक रामजतन उनके साथ पांच दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

पहले दिन जब दोनों बकरियां चराने गई थीं तो अकेला पाकर रामजतन ने उनके साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों ने इस बारे में परिवारीजनों से शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी रामजतने ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इस धमकी से दोनों बच्चियां काफी डर गई। दोनों ने किसी को कुछ नहीं बताया। परिवारीजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें