फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल, दस के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 Aug 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

मामला सतरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी राम उजागर यादव कुछ दिन से थाना क्षेत्र नगर कोतवाली के सरथरा गांव में घर बनाकर रहने लगे थे। वहां रविवार को उनकी दादी सुमित्रा देवी का निधन हो गया। शव का अंतिम संस्कार करने वह रविवार को बहादुरपुर गांव आए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी भेजकर अपनी निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन

मामला सतरिख थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी राम उजागर यादव कुछ दिन से थाना क्षेत्र नगर कोतवाली के सरथरा गांव में घर बनाकर रहने लगे थे। वहां रविवार को उनकी दादी सुमित्रा देवी का निधन हो गया। शव का अंतिम संस्कार करने वह रविवार को बहादुरपुर गांव आए।

इस पर परिवार के ही जसवंत, जसकरण, लाल बहादुर, नंदा जानी, गुरुवेश, सौरभ, आशीष ,सुनील व सुधीर ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में अनूप कुमार व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी सतरिख भेजकर अपनी निगरानी में अपनी शव का अंतिम संस्कार कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें