फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मौसा ने किया रेप, बनाया वीडियो

Tue, 28 Apr 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर की एक युवती ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बहाने से मौसा ने उसे घर बुलाया और रेप किया।
विज्ञापन


इस दौरान मौसा के दो दोस्त मोबाइल पर वीडियो फिल्म बनाते रहे। मौसी का भी दुष्कर्म कराने में सहयोग रहा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि युवती का आरोपी मौसा से पारिवारिक विवाद है।

मामला पेशबंदी का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। मसवानपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। 12 अप्रैल को वह लौटी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दोस्तों के साथ पहले पी शराब फ‌िर पकड़ा हाथ

बकौल युवती 13 अप्रैल को मौसी ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया। वह सुबह नौ बजे मौसी के घर पहुंची। मौसा अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे।

आरोप है कि मौसा ने दोस्तों के सामने उसका हाथ पकड़ा और दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक उसने मौसी को पूरा वाकया बताया पर वह चुप रही।

घटना के दिन उसने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच के बहाने उसकी तहरीर दबाए रही। रविवार को आला अफसरों के दबाव में उसकी एफआईआर दर्ज हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें