फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश मरीजों के साथ बनाता था संबंध, गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2015 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन में ऑक्सफोर्ड के एक अस्पताल में 29 वर्षीय एंड्रयू हचिंसन को दो अचेत महिला मरीजों का बलात्कार करने के आरोप में 18 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। इन दोनों मरीजों की उम्र 18 और 35 साल थी और आरोपी अस्पताल में बतौर मेल-नर्स अपनी सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन


यो दोनों मरीज ऑक्सफोर्ड के जॉन रैडक्लिफ अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। आरोपी इसी अस्पताल में काम करता था और उसने उस दिन काफी ज्यादा शराब पीने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था।

इतना ही नहीं आरोपी ने अचेत मरीजों के बलात्कार की एक वीडियो क्लिप भी बनाई थी। आरोपी की हरकत उस वक्त खुलकर सामने आई जब उसे ऑक्सफोर्ड शायर में 9 साल की बच्चियों की छिपकर तस्वीरें खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आईं चौकाने वाली बातें

पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप से काफी सारे यौन हमलों कि क्लिपिंग सामने आई हैं। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़ित मरीजों को यह पता ही नहीं था कि उनके साथ क्या हो चुका है। 

यह खुलासा होने के बाद एक पीड़िता ने बताया, "मेरा मानना है कि आरोपी ने जो खुद भी किया है वो सड़क पर हुए इस तरह के पाप से भी घिनौना है, इसमें इसमें मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे साथ क्या हो रहा है। ऐसे में मेरे पास इसका विरोध करने का भी कोई मौका नहीं था।"

वहीं दूसरी पीड़िता ने कहा कि उन्हें जब से मालूम चला है कि आरोपी ने उनकी नग्न तस्वीरें ली थी उनका पुरुषों पर से विश्वास उठ गया है वहीं तीसरी मरीज ने कहा कि उसे उससे घृणा हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें