फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : पुलिस मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली

Mon, 11 Oct 2021 10:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट के मल्हार में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाशों और एक सिपाही को गोली लगी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घायल बदमाश डकैती डालने के लिए आए थे सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसीपी विभूति खंड अनूप सिंह के मुताबिक दोनों बदमाश साथियों के साथ मल्हार में डकैती डालने की योजना से आए थे। चेकिंग पर निकली पुलिस टीम ने शक होने पर बदमाशों को पूछताछ के लिए रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य भाग निकले। घायल बदमाशों में रुबिल और आलम उर्फ अलीम बताया है। दोनों बदमाश  बांग्लादेशी हैं। 

पुलिस दोनों के साथियों के बारे में पता लगा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक गिरफ्तार आरोपियो  के साथियों की तलाश होती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक बदमाश करीब 6 से 7 की संख्या में थे । अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम आसपास के इलाके में कांबिंग कर रही है। मुठभेड की सूचना पर जेसीपी अपराध निलाब्जा चौधरी, डीसीपी संजीव सुमन,  एडीसीपी कासिम आब्दी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें