फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह री पुलिस! शोहदे को नहीं, पति को ही धुन डाला

Sun, 15 Sep 2013 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर क्षेत्र में नशे में धुत शोहदे ने पति व बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला से छेड़खानी की। शोहदे के दुस्साहस से हतप्रभ पति ने पुलिस बूथ पर बैठे सिपाही से मदद मांगी।
विज्ञापन


उसे बूथ से बैरंग लौटते देख शोहदे की हिम्मत और बढ़ गई। बर्दाश्त से बाहर होने पर पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
शोहदा भागा ही था कि सिपाही पहुंच गया और उल्टा युवक पर ही डंडे बरसाने शुरू कर दिए। राहगीरों ने किसी तरह बीचबचाव करा दंपती को बच्चे समेत रवाना किया।
दूसरे प्रदेश से आए पति-पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ शाम के समय निशातगंज पुल के नीचे टैंपो से उतरे। युवक ने कंधे पर बैग था जबकि पत्नी के कंधे पर पर्स व एक हाथ में कुछ सामान और दूसरे हाथ में मासूम बच्चा था।
विज्ञापन


टैंपो से उतरते ही नशे में धुत एक युवक ने महिला से छेड़खानी की। नजरअंदाज करने पर हाथ पकड़कर अभद्रता करने लगा। शोहदे की हरकत देख पति ने पुलिस बूथ में बैठे सिपाही से शिकायत की। मदद के बजाय उसने टरका दिया।

परदेसी को बूथ से बैरंग लौटते देख शोहदे का हौसला बढ़ गया। महिला आबरू बचाने के लिए चीखी। पति का भी खून खौल उठा। उसने बैग सड़क पर रखा और शोहदे को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

लोगों को जुटते देख शोहदा भाग निकला। इस बीच बूथ से दौड़े सिपाही ने भीड़ खदेड़ी और परदेसी युवक को डंडे से धुनने लगा।

सिपाही की हरकत से हैरत में पड़े लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। कुछ लोगों ने उन्हें महानगर कोतवाली का रास्ता बताया। दंपती शिकायत की बात कहते हुए चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें