फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार

Sun, 15 Sep 2013 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों ने टेस्ट ड्राइव के दौरान एजेंसी कर्मी को बेहोश किया और चलती कार से धकेलकर फरार हो गए। एजेंसी संचालक ने कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकासनगर में रिंग रोड स्थित एसआरएम मोटर्स के संचालक आर्य द्विवेदी का कहना है कि एक व्यक्ति ने सुबह एजेंसी पर फोन किया और इंडिगो कार खरीदने की इच्छा जताई। टेस्ट ड्राइव के लिए कार सहारागंज के सामने भेजने को कहा।

एजेंसी के कर्मचारी ऋषभ जौहरी को डेमो कार के साथ भेजा गया। वहां इंतजार कर रहे दो व्यक्तियों ने ऋषभ से कार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। थोड़ी देर इधर-उधर फर्राटे भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा चढ़ने पर ऋषभ को लालबाग में चलती कार से धकेला और भाग निकले। राहगीरों ने ऋषभ को संभाला और जानकारी कर एजेंसी का नंबर डायल कर जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें