फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने सीए के अकाउंट से 50 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 08 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एक और खाताधारक को शिकार बना डाला। ठगों ने सरोजनीनगर के हिंदनगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रतीक बाजपेयी के अकाउंट से करीब पचास हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करने के साथ ही कई बिल का पेमेंट कर दिया। प्रतीक के मोबाइल फोन पर एसएमएस आए तो इसका खुलासा हुआ। उन्होंने साइबर सेल व आशियाना थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रतीक ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की एलडीए कॉलोनी शाखा में है। मंगलवार रात को 2:18 पर उनके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें अकाउंट से 21488.31 रुपये निकाले जाने की जानकारी थी।

दो मिनट बाद ही दूसरा मैसेज आया जो 16232.76 रुपये निकलने के बारे में था। इसके बाद लगातार 3.22 पर 6772.77 रुपये, 3.39 पर 3950 रुपये और चार बजे 1499 रुपये निकलने के तीन मैसेज और आए।
विज्ञापन

बैंक के कॉल सेंटर में बताया सर्वर डाउन है

सुबह ट्रांजेक्शन रुकवाने के लिए प्रतीक ने बैंक के कॉल सेंटर फोन किया तो बताया गया कि सर्वर डाउन है। उन्होंने आनन-फानन एटीएम बूथ जाकर अकाउंट से रुपये निकाले और कुछ रकम ऑनलाइन दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर की। प्रतीक ने साइबर सेल में रुपये निकालने की सूचना दी है।

बैंक का डाटा हैक होने का शक
प्रतीक ने बताया कि किसी ने फोन कर उनके अकाउंट के बारे में जानकारी नहीं ली। उन्होंने हमेशा सुरक्षित व विश्वसनीय पोर्टल व ऑनलाइन शॉपिंग की साइट पर ही कार्ड का इस्तेमाल किया।

इसलिए वहां से भी कार्ड का डाटा लीक होने की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी बैंक की तरफ से की गई है या फिर साइबर ठगों ने बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम में घुसपैठ कर अकाउंट का डाटा हैक कर लिया है।
विज्ञापन

तीन सप्ताह में नौंवीं शिकायत पर इसमें एक फर्क

बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक को चूना लगाने की तीन सप्ताह में नौंवीं शिकायत साइबर सेल को मिली है। सेल के उपनिरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही ने कहा कि प्रतीक के साथ हुई ठगी का पैटर्न भी पिछली आठ शिकायतों जैसा ही है। सिर्फ एक बात अलग है।

बीते महीने जिन आठ लोगों ने शिकायत की थी, उनके ट्रांजेक्शन में चाइनीज पेमेंट गेटवे टेनपे टेनसेंट का इस्तेमाल किया गया था जबकि प्रतीक के ट्रांजेक्शन में ई-बे जैसी प्रतिष्ठित कंपनी और पैसा पे का इस्तेमाल हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें