फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट के पीछे गड्ढे में मिली बच्ची की लाश, जबरदस्त हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में दो दिन से गायब 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव श्मशान घाट के पीछे स्थित एक गड्ढे में मिला। आशंका है कि बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन


घटना से उत्तेजित लोगों ने उत्तम नगर थाने पर हंगामा किया। एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया गया। पुलिस बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार को खाना खाने के बाद बच्ची घर से बाहर निकली।  घर नहीं पहुंचने पर उसकी काफी तलाश शुरू की गई। बाद में गुम होने की शिकायत उत्तम नगर थाने में दी।
विज्ञापन

पानी और कीचड़ के बीच बच्ची का शव दबा म‌िला

आठ साल की बच्ची की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक पर शक जाहिर किया। युवक परिवार का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

बृहस्पतिवार सुबह शौचालय गए एक शख्स ने शमशान घाट के पीछे झाड़ियों में पानी और कीचड़ के बीच बच्ची का शव देखा। उसके जानकारी देने पर पुलिस ने बच्ची के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई।

उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।  एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को फिर से हिरासत में ले लिया। गुस्साए लोगों को जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया।

आठ वर्षीय बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी

क्राइम
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि बच्ची के साथ रेप किया गया है या नहीं। फिलहाल, संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि आठ वर्षीय बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सफाई कर्मचारी हैं।

संदिग्ध आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर चोरी का एक मामला भी दर्ज है। परिवार वालों के मुताबिक, युवक पर शक इसलिए गहराया कि जिस दिन बच्ची गायब हुई थी, वह भी कुछ देर तक गायब रहा। जब वह वापस आया तो उसके कपड़े भीगे हुए थे।

परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि वह नहाकर आ रहा है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बच्ची का शव कीचड़ में देखा तो आशंका गहरा गई कि बच्ची को कीचड़ में डालने के दौरान आरोपी के कपड़े में भी कीचड़ लगे होंगे। उसे धोने की वजह से उसका कपड़ा भीग गया होगा।
विज्ञापन

पुलिस बच्ची के शव को जिप्सी में लेकर शमशान घाट पहुंची

पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शक के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लेने के बाद पीड़ित परिजनों पर उनके रिश्तेदारों ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया। रिश्तेदारों ने उन्हें युवक पर बेवजह शक करने का आरोप लगाया। इसके बाद बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक को छोड़ देने के लिए कहा।

पोस्टमार्टम के बाद शव देने के बाद परिजन उसे लेकर श्मशान घाट पहुंचे। लेकिन, वहां से कुछ महिलाएं बच्ची का शव उठाकर थाने पहुंच गईं। थाने के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोग हिरासत में लिए गए युवक को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया गया। इसके बाद पुलिस बच्ची के शव को जिप्सी पर रखा और परिवार वाले को लेकर शमशान घाट पहुंची। वहां बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें