फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई और चाचा ने लड़की का रेप करके बनाया एमएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बाराबंकी जिले मेंचचेरे भाई और चाचा की करतूत ने खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वहशी भाई व चाचा ने अपने ही परिवार की एक 13 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं ब्लैकमेल करने की नियत से वहशी दरिंदों ने किशोरी का एमएमएस (वीडियो) बना लिया और मुंह खोलने पर एमएमएस सर्वाजनिक करने की धमकी दी।
विज्ञापन


वारदात मसौली इलाके में दो दिन पहले हुई। डरी-सहमी किशोरी ने बामुश्किल अपनी व्यथा माता-पिता को सुनाई। मंगलवार शाम को पीड़िता ने माता-पिता के साथ सफदरगंज थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी को उसका चचेरा भाई जब्बार (20) 6 सितंबर दोपहर को मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर मेला देखने के लिए बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई और चाचा ने मिलकर किया गैंगरेप

यहां पर जब्बार ने अपने परिवार के रहने वाले जो किशोरी का दूर के रिश्ते में चाचा नूर आलम (21) को बुलाया लिया। कुछ देर बाद दोनों दरिंदे किशारी को बगल के बाग में खींचकर ले गए।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। ब्लैकमेल करने की नियत से वहशी दरिंदों ने किशोरी का एमएमएस भी बना लिया और मुंह खोलने पर एमएमएस सर्वाजनिक करने की धमकी दी।

दोनों आरोपियों के चुंगल से किसी तरह छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवारीजनों ने 7 सितंबर को घटना की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने मंगलवार देर शाम इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

एक किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा व चचेरे भाई ने दुराचार किया है। दोनों ही आरोपी बालिग है। घटनास्थल मसौली थाना क्षेत्र में पड़ता है पर शिकायत मेरे पास आई जिसके चलते मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष सफदरगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें