फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: मुंशी की पिटाई पर लेखपाल व वकील भिड़े, रोड जामकर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 02:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी , बाराबंकी

सार

मुंशी की पिटाई करने पर लेखपाल द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर वकीलों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
बाराबंकी में प्रदर्शन कर विरोध जताते वकील। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी की सदर तहसील में दो दिन पहले वकीलों द्वारा लेखपाल के मुंशी की पिटाई मामले में दर्ज मुकदमे से आक्रोशित वकील लेखपाल के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर रिवाल्वर तान दी। इस दौरान वकीलों की संख्या बढ़ी तो सब ने मिलकर ओवरी के लेखपाल चंद्रसेन कनौजिया की अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्मा व अनुराग ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


विवाद यहीं नहीं थमा वकीलों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम कर प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने वकीलों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान जहां शहर के अंदर से निकले लखनऊ फैजाबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही व वहीं कई थानों की पुलिस व अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

मौके पहुंचे एडीएम राकेश सिंह व एएसपी दक्षिणी मनोज पांडे ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मगर एफआईआर की नकल की मांग करते हुए वकीलों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान सीओ सिटी सीमा यादव व सीओ सदर रामसूरत सोनकर तहसील पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें