फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर स्प्रे छिड़का, टेप चिपकाया और लूट लिया!

Thu, 02 Apr 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह मार्ग स्थित ढींगरा अपार्टमेंट में घुसे बदमाशों ने अकेली रहने वाली अफसर शाही (52) को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने नशीला स्प्रे डालकर उन्हें बेसुध कर दिया और जेवर उतरवा लिए।
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान ही अफसर को होश आ गया और उनके मुंह से टेप हट गया। अफसर चीखीं तो पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले दौड़े। भीड़ देख बदमाश जेवरों से भरा बैग छोड़कर भागने लगे। लोगों ने एक बदमाश को मौके पर दबोचकर पुलिस को सौंप दिया है।

अफसर शाही बीएसएनएल में क्लर्क हैं और अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 507 में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य छोटे भाई के साथ रहती हैं। बीते छह दिन से छोटा भाई इंदिरानगर निवासी रिश्तेदार के घर पर था।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश बहाने से अफसर के फ्लैट में घुस आए और तमंचा और चाकू तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते अफसर विरोध नहीं कर सकीं। इसी बीच बदमाशों ने उनके मुंह पर नशीला स्प्रे डालकर उन्हें बेसुध कर दिया और हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया।

...और इस तरह पकड़े गए बदमाश

बदमाशों ने पहले अफसर के सारे जेवर उतारे। फिर अलमारियों की तलाशी लेकर कीमती सामान समेट लिया। इसी बीच अफसर को होश आ गया। उनके मुंह पर लगा टेप भी हट गया। बदमाशों का ध्यान उनकी तरफ नहीं था।

इसका फायदा उठाते हुए अफसर ने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उन्हें काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आसपास के फ्लैट में रहने वाले सतर्क हो गए थे। लोग दौड़े तो बदमाश पकड़े जाने के डर से भागने लगे।

हड़बड़ी में जेवरात और रुपयों से भरा बैग बदमाशों ने अफसर के फ्लैट पर ही छोड़ दिया। फ्लैट के लोगों को तमंचा और चाकू दिखाते हुए बदमाश भागने लगे।

आदिल, फैजान के साहस से दबोचा गया एक बदमाश
अपार्टमेंट के आदिल और फैजान ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी पहचान नरही निवासी मो. महफूज के रूप में हुई है। जानकारी पाकर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महफूज को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि महफूज के पास से एक एयरगन, चाकू, नशीला स्प्रे, रस्सी और टेप मिला है। उससे दूसरे बदमाश के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दहशत के चलते रिश्तेदार के घर गईं

बदमाशों से अफसर इतनी दहशत में थी कि बोल तक नहीं पा रही थीं। पड़ोस की महिलाओं ने उनकी हिम्मत बंधाई तो वह फफककर रोने लगीं। पुलिस ने भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ।

घबराई अफसर को पड़ोसियों ने कार से इंदिरानगर निवासी रिश्तेदार के पास भेज दिया। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि अफसर यहां दो साल से रह रही थीं। देर रात तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी।

पांचवीं मंजिल पर पूरी तैयारी से आए थे लुटेरे
लुटेरे पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने आने से पहले अपार्टमेंट की रेकी भी की थी। अपार्टमेंट के लोगों ने इस वारदात के बाद सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत जताई है।

उधर, महफूज ने पूछताछ में पता चला है कि वह जनपथ में राजू बत्रा की लेडीज गारमेंट शॉप में काम करता है। राजू इसी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 501 में रहता है।

महफूज अक्सर राजू के फ्लैट पर आता-जाता था। उसने पता था कि अफसर शाही ने शादी नहीं की है और घर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य भाई के साथ रहती हैं। वह बदमाशों के लिए सॉफ्ट टारगेट थीं, इसलिए उन्हें लूटने की साजिश रची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें