फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोहराया गया बदायूं कांड, चचेरी बहनों से गैंगरेप

Thu, 02 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जरीफनगर/दहगवां (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज कांड के बाद बदायूं जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इस बार जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंग रेप की घटना हुई है।
विज्ञापन


यहां शौच को गईं दो नाबालिग चचेरी बहनों को पांच लोगों ने असलहों के बल रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों बहनें घर नहीं लौटीं, तो परिवार के लोग गांव वालों के साथ उनकी तलाश में निकले।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास यूकेलिप्टस के बाग में पांच लोगों को पकड़ कर लड़कियों को बरामद कर लिया। बाद में उनको पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों के पास से दो देशी रायफलें भी मिलीं।
विज्ञापन


एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। लड़कियों के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending Videos

यूकेलिप्टस की बाग में हुई वारदात

घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। 12 और 13 साल की दो चचेरी बहनें शौच के लिए गांव की उत्तर दिशा में यूकेलिप्टस के बाग में गई थीं।

आरोप है कि यहां पड़ोसी गांव के नरेश यादव, राकेश यादव (दोनों सगे भाई), छोटे लाल यादव, मनोज और महावीर ने दोनों को दबोच लिया।

दोनों किशोरियों को बंधक बनाकर असलहों की नोंक पर इनके साथ रात भर गैंगरेप किया। बाग की दूरी गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर है। दोनों बहनें जब देर रात तक घर नहीं पहुंचीं, तो परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ इनकी तलाश शुरू की।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के लोग यूकेलिप्टस के बाग में पहुंचे। यहां लड़कियों के चिल्लाने की आवाज आई। ग्रामीणों ने बाग की घेराबंदी करके पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों का पैनल कर रहा है मामले की जांच

आरोपियों के पास से दो देशी रायफलें भी मिलीं। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपियों के पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

लड़कियों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने इन पांचों लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी सौमित्र यादव का कहना है कि लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

जो भी सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पैनल लड़कियों का मेडिकल कर रहा है। रिपोर्ट शीघ्र ही आने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें