फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: मौरंग लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की मौत

Thu, 21 Oct 2021 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को गंभीर हालत में सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मलके गांव निवासी दिनेश द्विवेदी अपनी 48 साल की पत्नी पुष्पा को बाइक पर बैठाकर एम्स मुंशीगंज जा रहा थे। पुष्पा की तबियत कई दिनों से खराब थी।

लालगंज में दो सड़कों के निकट फतेहपुर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मृतका अपने पीछे एक बेटा आशुतोष को रोता बिलखता छोड़ गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बताते हैं कि ट्रक का नंबर नोट कर लिया गया है जिसके आधार पर पुलिस उसकी धरपकड़ में जुट गई है |

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें