फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में शांतिभंग के आरोपी को बस ने रौंदा, मौत

Fri, 21 Apr 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के निगोहां थाने के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा में शांतिभंग के आरोपी रामसजीवन (30) को बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद दिया। रामसजीवन को सिपाही लवदीप एसडीएम मोहनलालगंज की कोर्ट में पेश करने ले जा रहा था।
विज्ञापन


सिपाही और रामसजीवन के पिता शिवदर्शन ने बस के चालक पर एफआईआर दर्ज करा दी है। रात को एसएसपी मंजिल सैनी निगोहां थाने पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद सिपाही लवदीप को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की बात भी कही।

पुलिस ने बताया कि दखिना शेखपुर निवासी रामसजीवन मजदूर था। बुधवार को पत्नी मिथिलेश से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। मिथिलेश ने थाना जाकर शिकायत की। पुलिस ने शांतिभंग में चालान करके रातभर उसे थाना में बैठाए रखा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर सिपाही लवदीप उसे एसडीएम मोहनलालगंज की कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर निकला था। थाना के बाहर खड़े होकर दोनों सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी रायबरेली से आ रही रोडवेज बस ने रामसजीवन को रौंद दिया।

रामसजीवन को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

उधर, एसएसपी ने बताया कि सिपाही की लापरवाही से ही रामसजीवन की मौत हुई है। उसे निलंबित कर दिया गया है। चूंकि, आरोपी पुलिस अभिरक्षा में था। इसलिए डीएम को घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें