प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर भानु भाग निकला था। जबकि रोली कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब कमरे में सुनीता मृत मिली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पोस्टर्माटम के शव को भेजा। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। घर में हत्या का मामला होने पर पुलिस को करीबी पर ही शक हुआ। पड़ताल कर रोली के मोबाइल की काल डिटेल निकाली गई तो हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने वारदात की बात कुबूल कर ली है।