शराबी पिता से मां को बचाने आई बेटी की गोली लगने से मौत हो गई। वाकया रविवार रात कुमारगंज थानाक्षेत्र के गांव पालपुर का है।
नशे में धुत पिता ने मां पर बंदूक तान मारने की धमकी दी तो उसकी 18 वर्षीय बेटी मां को बचाने सामने आ गई। झीनाझपटी में गोली उसके दाहिने कूल्हे में लगी।
कुमारगंज थानाक्षेत्र के गांव पालपुर का वंश प्रकाश सिंह का रविवार देर शाम शराब के नशे में पत्नी से विवाद शुरू हो गया। वंश प्रकाश ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक पत्नी के सीने पर रख दी और मार डालने की धमकी देने लगा।
माजरा देख उसकी 18 वर्षीय पुत्री किरन सिंह मां के बचाव में सामने आ गई और पति-पत्नी व बेटी के बीच बंदूक को लेकर झीना-झपटी शुरू हो गई।