फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सिलेंडर फटने से 10 साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत

Mon, 27 Sep 2021 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक घर में आग लग जाने से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक 10 साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना बाजार में अज्ञात कारणों से आग लगने और गैस सिलेंडर फटने के कारण पड़ोस के 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि वहीं मौजूद रंजीत को किसी तरह स्थानीय लोग रस्सी के सहारे निकाल पाने में सफल रहे।

विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने बताया कि मनहना बाजार में देवी प्रसाद गुप्ता की दुकान में रात्रि को करीब 10 बजे दूसरी मंजिल में किराना के लिए मंगाए गए सामान भारी मात्रा में रखे हुए थे। जहां पर सिलेंडर पर खाना बनाने का कार्य भी किया जाता था। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग  फैल गई। जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

इस दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद व्यवसाई के लड़के सुजीत को किसी तरीके से स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला जबकि बगल के घर का ही एक लड़का चंदन पुत्र राम अवतार वहां आग में फंस गया जिससे उसकी गोदाम के अंदर ही जलकर मौत हो गई। जिसकी जानकारी लोगों को आग बुझ जाने के बाद हुई।
विज्ञापन


एसओ संतोष कुमार सरोज ने बताया की घटना की जानकारी है कारणों की जांच की जा रही है। पिता की सूचना पर मृतक लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें