प्रदेश में सोमवार को 8334 नए मरीज मिले हैं, जबकि चार की मौत हो गई है। इसी तरह 335 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। अब प्रदेश में कुल 33946 एक्टिव केस हैं, जिसमें 33563 लोग होम आइसोलेशन में है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कुल 201465 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 8334 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक कुल 94853350 सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 298849 क्षेत्रों में 36009102 घरों का संरक्षण किया गया है। प्रदेश में चार मरीजों की मौत हुई है। इसमें मेरठ में एक, सोनभद्र में एक, बुलंदशहर में एक, प्रयागराज में एक मरीज की मौत हुई है।
कहां कितने मिले मरीज
गौतमबुद्ध नगर में 1223, लखनऊ में 1114, गाजियाबाद में 1385, मेरठ में 1071, वाराणसी में 285, आगरा में 264, मुरादाबाद में 250, मथुरा 185, प्रयागराज में 106, मुजफ्फरनगर में 161, गोरखपुर में 205, सहारनपुर में 148, बुलंदशहर में 133, अलीगढ़ में 121, बरेली में 88, झांसी में 134, शामली में 113, बागपत में 65, संभव में 38, बाराबंकी में 62, अमरोहा में 55, रामपुर में 70, अयोध्या में 52, हापुड़ में 37, रायबरेली 35, गाजीपुर में 51, चंदौली में 28, बिजनौर में 38, हाथरस में 39, हरदोई में 38, मैनपुरी में 29, शाहजहांपुर में 31, सोनभद्र में 10, बस्ती में 10, देवरिया में 25, फिरोजाबाद में 17, सीतापुर में 28, उन्नाव में 13, बदायूं में 20, जौनपुर में 34, बहराइच में 24, इटावा में 23, औरैया में 12, मिर्जापुर में 13, आजमगढ़ में 17, अंबेडकर नगर में 13, लखीमपुर खीरी में 12, गोंडा में 15, कन्नौज में 19, सुल्तानपुर में 12, एटा में 11, ललितपुर में 19, फर्रुखाबाद में 25, महराजगंज में 12, बलिया में 11, कासगंज में 13, अमेठी में 10 मरीज मिले हैं। अन्य जिलोंमें 10 से कम मरीज मिले हैं।
डेढ़ हजार जांचें घटीं, फिर भी 110 कोरोना पॉजिटिव
झांसी जिले में कोरोना की डेढ़ हजार जांचें घट जाने के बावजूद 110 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 420 हो गई है। जबकि, अस्पताल में भर्ती रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है।
जिले में सात महीने बाद रविवार को 4500 जांचों के बाद एक ही दिन में सौ से ज्यादा मामले सामने आए थे। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 110 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि, महज 3004 नमूनों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1143, एंटीजन किट से 1854 और ट्रू नेट से 7 सैंपल जांचे गए।