गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में जिले की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कम रुचि लें रही हैं। कोरोना का टीका लगवाने में महिलाओं की संख्या कम है। महिलाओं के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें 7 जून से 9 जून तक सिर्फ महिलाओं को कोरानारोधी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिले में अभी तक 3,47996 लोगों को कोरानारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया है। इसमें से एक लाख से भी कम महिलाओं ने टीका लगवाया।
जिले में अब तक एक लाख से भी कम महिलाओं ने कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगवाया जा चुका है। महिलाओं का टीकाकरण करने के लिए जागरूक करने के साथ जिला अधिकारी के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। एक जिला महिला अस्पताल में, जबकि दूसरा केंद्र सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में बनाया गया है। जिला न्यायालय, आवास विकास स्थित ज्ञान मंदिर व पंतनगर स्थित आश्रम पद्धति स्कूल में लोगों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा।