फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : प्रदेश में 14803 नए मरीज मिले, 20191 हुए डिस्चार्ज, एक्टिव केस बढ़ते ही बढ़ने लगी मरने वालों की सख्या

Tue, 18 Jan 2022 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में अब कुल एक लाख एक हजार 114 एक्टिव केस हैं, जिसमें 98897 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसी तरह प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मिलने वाले नए मरीजों से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक हो गई है। बीते 24 घंटे में 14803 नए मरीज मिले हैं जबकि 20191 ठीक हो गए हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की मौत हुई है। करीब 30 जून 2021 के बाद पहली बार इतनी संख्या में कोविड से मौत हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2 लाख आठ हजार 308 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 14803 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक लाख 20 हजार 66 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से कराई  गई है।

विज्ञापन


अब तक कुल 9 करोड़ 67 लाख 42 हजार 842 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह 24 घंटे में 20191 लोग कोरोना को मात दिए हैं। प्रदेश में अब कुल एक लाख एक हजार 114 एक्टिव केस हैं, जिसमें 98897 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसी तरह प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, हरदोई, गाजीपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, श्रावस्ती, कौशांबी, जालौन में एक -एक मरीजों की मौत हुई है।

कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ 2173, गौतमबुद्ध नगर 1262, गाजियाबाद 909, मेरठ 909, वाराणसी 672, आगरा 602, कानपुर 478, मुरादाबाद 375, प्रयागराज 493, गोरखपुर 254, मुजफ्फरनगर 350, बुलंदशहर 305, सहारनपुर 455, मथुरा 391, बरेली 342, अलीगढ़ 232, शामली 247, बाराबंकी 177, बिजनौर 235, लखीमपुर खीरी 289, हापुड़ 119, शाहजहांपुर 268, हरदोई 134, फिरोजाबाद 188, बागपत 111, अयोध्या 115, सिद्धार्थनगर 155 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों समेत 163 कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को झांसी जिले में कोरोना के 2953 नमूनों की जांच हुई, इनमें कलक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों समेत 163 संक्रमित पाए गए। वहीं, 35 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 178 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। वर्तमान में जिले में 1858 एक्टिव केस हैं। इनमें 90 फीसदी से अधिक मरीज महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें