बहुजन समाज पार्टी ने यूपी के 10 छोटे दलों से गठबंधन करने का एलान किया है। इसकी जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने कहा कि मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बसपा को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।
इन दलों ने किया बसपा से गठबंधन
इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी और सर्वजन सेवा पार्टी।