फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: दीपावली के करीब कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र, प्रियंका गांधी ही होंगी चेहरा

Mon, 04 Oct 2021 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा। सस्ती बिजली, मुफ्त बिजली, बेरोजगारी, किसानों व महिलाओं की समस्या और विनियमितीकरण जैसे मुद्दे हमारे घोषणापत्र में होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनकी पार्टी दीपावली के करीब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप होगा।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में मीडिया से मुखातिब खुर्शीद ने भाजपा सरकार व अन्य राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बंद कमरे में बने घोषणापत्र जनता के लिए लाभदायक नहीं होते हैं। सस्ती बिजली, मुफ्त बिजली, बेरोजगारी, किसानों व महिलाओं की समस्या और विनियमितीकरण जैसे मुद्दे हमारे घोषणापत्र में होंगे।

उन्होंने कहा कि हत्या व सत्ता जनित अपराध ने प्रदेश को अंधकार में डाल दिया है। खुलेआम मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। कांग्रेस जनता के गठबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


प्रियंका ही कांग्रेस का चेहरा
विधानसभा चुनाव में चेहरे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव के बाद किसे क्या जिम्मेदारी देनी है, यह वही तय करेंगी। रामराज्य व निजाम-ए-मुस्तफा में कोई फर्क नहीं है। हम दोनों का समर्थन करते हैं। एनआरसी व सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि भाजपा सरकार ने जितने भी फर्जी मुकदमे लादे हैं, हमारी सरकार बनने पर उन्हें वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें