फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगा कॉमर्शियल हब

विज्ञापन
बसंतकुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगा कॉमर्शियल हब। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
राजधानी का नया कॉमर्शियल हब बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगा। यहां ग्रुप हाउसिंग की जहां बहुमंजिला इमारतें खड़ी होंगीं।
विज्ञापन

वहीं पांच सितारा होटल और सभी सुविधाओं के साथ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी प्रस्तावित है। एलडीए यहां ग्रुप हाउसिंग भी लॉन्च कर सकता है। अभी योजना निजी विकासकर्ताओं को ही भूखंड बेचने की है।
एलडीए के नियोजन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास एलडीए का सेक्टर-जे विकसित किया जाना है। यहां विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जल्दी ही यहां भूखंड भी विकसित कर दिए जाएंगे। इसके बाद इन्हें नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। अभी केवल यहां आवासीय पॉकेट में विकसित छोटे भूखंड ही बेचे गए हैं।
ये पॉकेट बसंतकुंज का विभूतिखंड बने। इसके लिए एलडीए ने छोटी-छोटी से सुविधा का ध्यान रखा है। जहां एक तरफ राष्ट्र प्रेरणा स्थल यहां बनाया जाना है।
वहीं, मूसाबाग किला और ग्रीन बेल्ट इस कॉमर्शियल हब के पास है जोकि इस लोकेशन को खास बनाती है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास ही बंधा रोड के दूसरी तरफ जमीन को सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करेगा। इस प्रोजेक्ट पर भी एलडीए ने काम शुरू करा दिया है।
ग्रीन कॉरिडोर देगा महत्वपूर्ण पहचान
गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर की शुरूआत ही बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे से होनी है। ऐसे में इसका फायदा सीधे तौर पर सेक्टर-जे में विकसित हो रहे इस कॉमर्शियल हब को मिलना है। ऐसे में आठ हजार वर्गमीटर से लेकर 15 हजार वर्गमीटर तक के कॉमर्शियल भूखंड पर शॉपिंग मॉल या ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाने संभावित हैं। मिश्रित भू-उपयोग और सुविधा भू-उपयोग के लिए विकसित भूखंड में लोगों की जरूरत के मुताबिक उपयोग को सुनिश्चित किया जा सकेगा। एलडीए की योजना है कि यहां स्टूडियो अपार्टमेंट, वर्क फ्रॉम होम जैसे उपयोग के लिए कॉम्प्लेक्स बनाए जाएं जोकि भविष्य की जरूरत होगी।
24 मीटर न्यूनतम सड़क की चौड़ाई
आने वाले वक्त में इस इलाके में लोगों के आने पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ेगी। ऐसे में एलडीए यहां न्यूनतम 24 मीटर सड़क बनाएगा। 45 मीटर चौड़ी सड़क भी यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बड़ी संख्या में वाहनों के आने पर उपयोग के लिए रहेंगी। सामान्य दिनों में यह योजना तक आने के लिए जोनल रोड का काम करेगी। राष्ट्र प्रेरणा स्थल और सिटी फॉरेस्ट के बाद भी एलडीए यहां पांच पार्क और ग्रीन बेल्ट अतिरिक्त विकसित कर रहा है, जिससे अधिकतम खुली जगह मिल सके।
सिटी फॉरेस्ट बनेगा एम्यूजमेंट पार्क
एलडीए बंधा रोड के दूसरी तरफ पास में ही सिटी फॉरेस्ट बना रहा है। यह एम्यूजमेंट पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। यहां विजिटर्स के लिए सभी जरूरी सुविधाओं जैसे झूले, योगा कॉटेज, एडवेंचर जोन, किड्स जोन, बोटिंग एरिया विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फ्लाईओवर भी बनाएगा एलडीए
हरदोई रोड और ग्रीन कॉरिडोर के बीच मौजूद इस जगह को एलडीए ट्रैफिक के लिहाज से हर तरीके से तैयार करेगा। यहां एक फ्लाईओवर भी बनाए जाने की योजना है। यह फ्लाईओवर कॉमर्शियल जोन को हरदोई रोड से सीधे जोड़ेगा।
बसंतकुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के इलाके को बेहतर तरीके से नियोजित किया गया है। कोशिश है कि भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
- नितिन मित्तल, मुख्य नगर नियोजक, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें