फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई और शुभकामनाएं, बोले- बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे

Sat, 16 Apr 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जयंती पर कामना की है कि परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को हनुमान जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे।

सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो। ॐ हनुमते नमः।



पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में माता अंजना के गर्भ से बजरंग बली ने जन्म लिया था।  हनुमत जन्मोत्सव पर इस बार शनिवार का विशेष फलदायी संयोग बना है। आयोजन के लिए हनुमान मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या से ही कहीं कीर्तन-पूजन तो कहीं रामायण बैठा दी गई। शनिवार को भी तड़के पांच बजे से आयोजन शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें