फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस को खड़ा करने के लिए बनेगी नई रणनीति, नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द

Sat, 16 Apr 2022 11:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस महासचिव भंवर जीतेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण या ओबीसी चेहरे पर बन रही सहमति। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा करने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कई जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी रायशुमारी की। इस पद के लिए ब्राह्मण या ओबीसी पर सहमति बन रही है। वहीं, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया।
 
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भंवर जीतेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी इस समय चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा में जुटी हुई है। जल्दी ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नई रणनीति के साथ काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन इस संबंध में सबसे बात करेंगे, फिर आगे की दिशा तय करेंगे। मैं स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन था, इसलिए इसमें उनकी भी समीक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाद झांसी और वाराणसी में भी विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी।

इसके बाद आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द होगी। इस दौरान मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें