फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक ही गाड़ी में बैठकर कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 19 Apr 2022 01:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के लिए एनेक्सी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक ही गाड़ी में थे।
विज्ञापन
एक ही गाड़ी में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कैबिनेट बैठक के लिए जाते समय भी एक साथ नजर आए। दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर एनेक्सी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आगे की सीट पर बैठे हुए थे जबकि केशव पीछे बैठे थे। इसका वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार दूसरी बार बनने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री एक ही कार में थे।

मंगलवार को एनेक्सी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इसके लिए उप मुख्यमंत्री व मंत्री पहुंच रहे थे। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक गाड़ी से एनेक्सी पहुंचे और बैठक के कमरे की तरफ बढ़ गए।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी शिद्दत से अभी से तैयारियों में जुट गई है। सरकार ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहती जिससे कार्यकर्ताओं को नकारात्मक संदेश जाए। हालांकि, लोकसभा चुनाव के पहले संगठन में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी जगह पर जल्द ही नए अध्यक्ष का एलान किया जाएगा।

इस बीच पार्टी की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखा जाए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार में मिली सफलता ने भाजपा को उत्साह से भर दिया है और 2024 के चुनाव के लिए भाजपा नेताओं में गजब का आत्मविश्वास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें