फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लैपटॉप का मजाक उड़ाया, वाई-फाई कैसे सही’

Mon, 16 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘हमारे लैपटॉप का विरोधियों ने मजाक उड़ाया। अब वही लोग फ्री वाई-फाई बांट रहे हैं। आखिर यह लैपटॉप पर ही तो चलेगा। उन्हें बताओ कि फ्री वाई-फाई नहीं लैपटॉप ज्यादा जरूरी है।’ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की लैपटॉप वितरण योजना का मजाक बनाने वाले विरोधियों को रविवार को तगड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन


उनका इशारा केंद्र सरकार और उसकी रेलवे द्वारा लखनऊ जंक्शन पर वाई-फाई सुविधा देने की तरफ था। वह जनेश्वर मिश्र पार्क में हॉर्टीफेयर-2015 के समापन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, अब विरोधी भी हमारी समाजवादी सोच पर चल रहे हैं। सरकार के तीन साल के कामों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जेपी इंटरनेशनल सेंटर राजधानी की सबसे ऊंची और विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली इमारत होगी। मेट्रो के लिए केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की है। हम अपने खर्च पर ही इसे चलाकर दिखाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस- वे देश का सबसे बड़ा हाईवे होगा। इसे भी हमारी सरकार अपने संसाधनों से बना रही है। यह काम तब हो रहा है जब पूरे देश में भूमि अधिग्रहण पर विवाद चल रहा है। एक भी किसान की जमीन एक्सप्रेस- वे के लिए जबरदस्ती नहीं ली गई। यह काम भी जल्द पूरा होगा।

जहां जगह मिलेगी वहां बनाएंगे साइकिल ट्रैक

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए ट्रिपल आईटी, एचसीएल की आईटी सिटी, लखनऊ हाट, लोहिया मेडिकल संस्थान, हाईकोर्ट की नई इमारत हमने बनवाई।

नदियों की सफाई के लिए विरोधियों की सरकारें केवल बात करती रहीं। हमने गोमती नदी की सफाई शुरू करा दी। गोमती का रिवर फ्रंट डवलपमेंट होगा।

साइकिल ट्रैक केवल मेरे आवास के पास ही नहीं जहां भी जगह मिलेगी, बनवाया जाएगा। मुझे पता है कि आने वाले समय में साइकिल चलाने वाले अपने लिए जगह छोड़ने को लेकर आंदोलन करेंगे। हम उससे पहले ही उनके लिए साइकिल ट्रैक बनवा दे रहे हैं।

20 मिनट में पुलिस क्यों नहीं पहुंचती
सीएम ने कहा कि 108 की एंबुलेंस कॉल मिलने के 20 मिनट में पहुंच जाती है। हमने स्टडी कराई। सोचा कि जब एंबुलेंस पहुंच सकती है तो फिर पुलिस क्यों नहीं। पुलिस को मॉडर्न बनाने पर काम शुरू हुआ है। कानपुर, लखनऊ में यह हो गया है। एंबुलेंस सुविधा को भी बेहतर करने केलिए 500 नई एंबुलेंस खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

22 घंटे बिजली कटिया से नहीं मिलती

सूबे में बिजली आपूर्ति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिया डालने से बिजली नहीं मिलेगी। नए फीडर, सब स्टेशन बनाने पड़ेंगे। मेरा वादा है कि हमारी सरकार जनता को 16-22 घंटे निर्बाध बिजली देगी।

सीएम ने  कहा, नेता जी की प्रेरणा से लोहिया पार्क बना। इसकेबाद जनेश्वर मिश्र पार्क बना लेकिन मैं देख रहा हूं कि बड़े लोहिया के नाम पर पार्क छोटा बन गया है।

उनकी सीख पर चले छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का पार्क बड़ा बन गया। इसे उन्होंने अपनी सरकार की गलती मानी। उन्होंने एलडीए से अगली बार और अच्छे ढंग से हॉर्टीफेयर कराने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें