फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: थाना परिसर में आपस में भिड़े दो दरोगा, फायरिंग, लाइन हाजिर होने के साथ ही निलंबित

Fri, 19 Oct 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाने में तैनात दो दरोगा शुक्रवार को आपस में ही भिड़ गए। परिसर के भीतर देखते ही देखते ही मामला इस कदर बढ़ा कि एक दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। किसी तरह दोनों को शांत कराया गया। एसपी ने दोनों दरोगा को लाइन हाजिर करने के साथ ही निलंबित कर दिया है। चर्चा है कि दोनों के बीच विवाद लेनदेन को लेकर हुआ, जबकि प्रशासन के मुताबिक परिवार पर की गई किसी टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच यह घटना हुई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बेवाना थाने में तैनात दरोगा शिवपूजन यादव व एक अन्य दरोगा जयकरण सिंह के बीच एक दिन पहले गुरुवार को विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में यह विवाद लेनदेन के बंटवारे को लेकर हुआ।

गुरुवार को किसी तरह से मामला निपट गया था, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों दरोगा के बीच विवाद हो गया। शुरूआती कहासुनी के बाद दोनों ने रिवाल्वर निकाल ली। इसी बीच दरोगा शिवपूजन ने फायर कर दिया। इसमें जयकरण बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब आमने-सामने आए तो बढ़ गया विवाद

मामले की जानकारी होते ही एसपी विपिन कुमार मिश्र तत्काल प्रभाव से दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर करते हुए जांच का आदेश जारी कर दिया। एसपी ने दोनों दरोगा को बाद में निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि दरोगा जयकरण ने एक अन्य दरोगा के परिवार को लेकर कोई टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर एक दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को जब थाने के निकट एक दुकान पर दोनों आमने सामने हुए तो विवाद बढ़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें