प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के कामकाज को लेकर संघ की तरफ से समय-समय पर अंगुली उठाई जाती रही है। कुछ स्थानों पर संघ व सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों के मामले भी सामने आए हैं। इन मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होनी है।
माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल के कई सदस्यों का भी भाग्य तय हो जाएगा कि किसका कद बढ़ेगा और किसका घटेगा और किसे मंत्रिमंडल से संगठन में और कौन संगठन से सरकार में जाएगा। भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों का फीडबैक जुटाने के लिए पिछले दिनों बैठकें की थी। इसमें सांसदों और विधायकों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है। इस जानकारी को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ नेतृत्व के सामने रखे जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि बैठक कई सांसदों के भविष्य का भी फैसला कर देगी।