फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई की पहली समेस्टर बोर्ड परीक्षा 15 नवंबर से, शेड्यूल और मॉडल प्रश्नपत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई ने कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) की पहली सेमेस्टर परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 नवंबर से प्रारंभ होंगी। सभी छात्रों के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। कक्षा 10 की परीक्षा 6 दिसंबर तक तो कक्षा 12 की परीक्षा 16 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। पहली सेमेस्टर परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से इस बार सभी बोर्डों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार सीबीएसई और सीआईएससीई ने कक्षा 10 ओर 12 के बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए दो सेमेस्टर में विभाजित कर दिया है। इसी क्रम में सीआईएससीई ने पहली सेमेस्टर परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अधिकांश परीक्षा का समय एक घंटे का ही है। गणित, हिंदी, इलेक्टिव और सेकेंड लैंग्वेज विषयों की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। सभी विषयों की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों को 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने को दिया जाएगा। पहली सेमेस्टर परीक्षा में सिलेबस के 50 प्रतिशत भाग से प्रश्न पूछे जाएंगे।
बोर्ड से तैयार होकर आएंगे प्रश्नपत्र
पहली बार होने जा रही सेमेस्टर परीक्षा के लिए सीआईएससीई ने मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। पहली सेमेस्टर परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सेंट जोसेफ स्कूल के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन ही कराने की योजना है। माहौल अभी बेहतर है। प्रश्नपत्र बोर्ड से तैयार होकर आएंगे। छात्रों को यह समझ लेना है कि बोर्ड परीक्षा दो भागों में होगी। यह पहला भाग है। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें