फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का ओएसडी बन जौनपुर के सहकारी बैंक अफसर को कॉल कर मांगे रुपये

विज्ञापन
सीएम का ओएसडी बनकर मांगे रुपये। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी आरएन सिंह बनकर ठग ने जौनपुर के सहकारी बैंक के अधिकारी से रुपये मांगे।
विज्ञापन

बैंक के अधिकारी ने इसकी शिकायत की तो पता चला कि किसी जालसाज की हरकत है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी आरएन सिंह ने तहरीर दी।
इसमें आरोप था कि किसी ने उनके नाम की फर्जी आईडी बना ली। इसके आधार पर अपने मोबाइल नंबर से जिला सहकारी बैंक जौनपुर के अधिकारी को कॉल कर रुपये मांगे।
इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इसकी जानकारी होने पर बैंक अधिकारी ने पड़ताल की तो सामने आया कि कॉल करने वाला जालसाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें