फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Thu, 12 Sep 2019 03:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
वारदात की शिकार सुनीता व सीसीटीवी कैमरे में कैद करतूत - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र के विजयनगर इलाके में बुधवार शाम रिक्शे से बेटी के घर जा रही बुजुर्ग महिला सुनीता की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। पुलिस के मुताबिक, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
वारदात की शिकार सुनीता व उनके पति - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से आजमगढ़ के सवापी चौक निवासी कारोबारी द्वारिका नाथ गोलवारा पत्नी सुनीता को लेकर लखनऊ आए थे। सुनीता का इलाज पीजीआई के हृदयरोग विभाग में चल रहा है। दंपती विजयनगर स्थित बेटी जयश्री गोयल के घर रुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वारदात की शिकार सुनीता - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पांच बजे पीजीआई से वापसी में बेटी के घर जाने के लिए कृष्णानगर से रिक्शा किया। घर से कुछ दूर पहले बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सुनीता की चेन लूट ली।

4 of 5
वारदात की शिकार सुनीता के पति - फोटो : अमर उजाला
द्वारिका के मुताबिक, उन्होंने शोर मचाया तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला से चेन लूटकर भागते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद - फोटो : अमर उजाला
बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें