फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धमकी देने के मामले में मुकदमा, यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर की तहरीर पर केस दर्ज

Fri, 07 Jan 2022 10:00 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर मनोज कुमार शुक्ला ने तहरीर दी। जिसमें जिक्र किया कि आठ जून 2021 को सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप नंबर 8127912770 से एक वीडियो मिला।
विज्ञापन
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा धमकी देने के छह महीने बाद दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर मनोज कुमार शुक्ला ने तहरीर दी। जिसमें जिक्र किया कि आठ जून 2021 को सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप नंबर 8127912770 से एक वीडियो मिला।  वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ धमकाया गया था। इस वीडियो के मिलते ही यूपी 112 के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहरीर दी गई थी। लेकिन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मुकदमें को दर्ज करने में छह महीने लगा दिये। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक इस मामले में बुधवार देर रात को जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें