फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के 15646 पदों के लिए सवा लाख मैदान में

Mon, 23 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद अब पहले चरण की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


इस चरण में प्रधानी के 15646 पदों पर सवा लाख प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। एक सीट पर औसतन आठ प्रत्याशी दावेदार हैं। पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होना है।
विज्ञापन


पहले चरण में 74 जिलों के 221 ब्लॉक के 15646 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है। इसमें कुल 1.47 लाख प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे।

इनमें से केवल 658 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए थे और करीब साढ़े 21 हजार प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं।

ऐसे में अब करीब सवा लाख प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य ग्राम पंचायतों के 196578 पदों के लिए मात्र 223671 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


इनमें भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। ऐसे में अब कई स्थानों पर सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

कई ऐसे भी वार्ड हैं जहां एक भी प्रत्याशी खड़ा ही नहीं हुआ है। ऐसे में ये वार्ड अब खाली रह जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें