एकेटीयू इस बार बीटेक प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा। केंद्रीय स्तर पर होने वाले प्रवेश के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेजों को स्थानीय स्तर पर भी निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड के लगभग 8 लाख, वर्तमान और पूर्व सत्र के विद्यार्थियों को मेसेज भेजे गए हैं।
कैब की बैठक इसी सप्ताह
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग, आरक्षण के नियमों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट होगी।