फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : शीर्ष 10 में शामिल अभ्यर्थी बिना वेटेज वाले, सही-गलत के साथ माइनस मार्किंग के नंबर भी स्कोर कार्ड में

Sat, 28 Aug 2021 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस बार की परीक्षा का स्कोर कार्ड भी विस्तृत जारी किया गया है। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय अभी तक  सिर्फ विद्यार्थियों का फाइनल स्कोर बताता था। इसे लेकर काफी आपत्ति भी आती थी। लेकिन, इस बार सही जवाब, गलत जवाब व माइनस मार्किंग सभी के नंबर स्कोर कार्ड में दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021-23 के शुक्रवार को आए नतीजों में खास बात यह रही कि टॉप टेन में शामिल अभ्यर्थियों ने बिना किसी वेटेज के ही यह सफलता हासिल कर ली। दरअसल, बीएड की प्रवेश परीक्षा में एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स, पूर्व सैनिक कोटे का लाभ मिलता है। इनके जरिए अधिकतम 25 अंकों प्राप्तांक में जुड़ जाते हैं।

विज्ञापन


इस बार की परीक्षा का स्कोर कार्ड भी विस्तृत जारी किया गया है। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय अभी तक  सिर्फ विद्यार्थियों का फाइनल स्कोर बताता था। इसे लेकर काफी आपत्ति भी आती थी। लेकिन, इस बार सही जवाब, गलत जवाब व माइनस मार्किंग सभी के नंबर स्कोर कार्ड में दिए गए हैं। हालांकि अभी कई विश्वविद्यालयों के स्नातक परिणाम न आने के कारण प्रवेश काउंसिलिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करना बड़ी चुनौती थी। प्रवेश परीक्षा 06 अगस्त को प्रदेश के 1476 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 5,33,457 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1243 अभ्यर्थियों के परिणाम अयोग्य घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें टॉप टेन अभ्यर्थियों की लिस्ट

टॉप टेन अभ्यर्थी -- जिला -- नंबर
1. आशु राणा -- लखनऊ -- 340
2. एजाज अहमद -- कुशीनगर -- 338
3. अजय गौर -- गोरखपुर -- 337.333
4. सक्षम पटेरिया -- महोबा -- 336.666
5. अक्षय कुमार मिश्रा -- सीतापुर -- 336
6. उमेश कुमार -- बिजनौर -- 336
7. युवराज सिंह -- हाथरस -- 334.667
8. शिवम चतुर्वेदी -- झांसी -- 334
9. दिवेश कुमार पटेल -- मिर्जापुर -- 333.333
10. राघवेंद्र सिंह -- फर्रुखाबाद -- 333.333

टॉप फाइव महिला अभ्यर्थी -- जिला -- नंबर
1. भावना मिश्रा -- झांसी -- 328.666
2. प्रज्ञा गुप्ता -- उन्नाव -- 328
3. कृतिका गुप्ता -- गाजियाबाद -- 326
4. अनमोल चौधरी -- सहारनपुर -- 326
5. निधि बंसल -- बुलंदशहर -- 325.666
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें