फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय: कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए 31 अगस्त से खुलने जा रहे हैं स्कूल, यहां पढ़िए डिटेल्स

Fri, 27 Aug 2021 08:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

माता-पिता की सहमति से ही छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने और छात्रावास में रहने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त से नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन मोड में शुरू होने जा रही हैं।

अभिभावकों को अनुमति के बाद ही मिलेगा प्रवेश

माता-पिता की सहमति से ही छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने और छात्रावास में रहने की अनुमति दी जाएगी। ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन शिक्षा का प्रावधान भी जारी रहेगा। उचित परामर्श के माध्यम से छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सहायता प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन राज्यों से भी लिया स्कूल खुलने का निर्णय
यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों ने कोविड-19 मामलों की संख्या में कमी का हवाला देते हुए 1 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। असम, तेलंगाना जैसे कई राज्यों ने भी राज्य में कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। अधिकांश राज्यों ने ऑफ़लाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए छात्रों के साथ-साथ स्कूल अधिकारियों के लिए दिशानिर्देश और एसओपी जारी किए हैं।
विज्ञापन

जल्द जारी होगी चयन सूची
इस बीच, एनवीएस द्वारा कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए चयन सूची जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अगस्त को समाप्त हो गई। जिन लोगों का चयन किया जाएगा, उनका मेडिकल परीक्षण और उनके संबंधित स्कूल द्वारा 10 दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें