फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Transfers: माध्यमिक शिक्षा में बंपर तबादले, करीब 95 अधिकारी इधर से उधर

Fri, 01 Jul 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले हुए हैं। लगभग 95 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। अयोध्या के डीआईओएस राकेश पांडेय को लखनऊ का डीआईओएस बनाया गया है। लखनऊ में तैनात अमरकांत लखीमपुर खीरी के डीआईओएस होंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीती रात बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। लगभग 95 अधिकारी इधर, उधर हुए हैं। कई जिलों के डीआईओएस बदल गए हैं। अयोध्या के डीआईओएस राकेश पांडेय अब लखनऊ के नए डीआईओएस होंगे, जबकि लखनऊ में तैनात अमरकांत को लखीमपुर खीरी का डीआईओएस बनाया गया है। 
विज्ञापन


अयोध्या में उन्नाव के डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडे को भेजा गया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का भी तबादला हुआ है। निदेशालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। 



प्रयागराज निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक राजकीय के पद पर तैनात अंजना गोयल को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज निदेशालय में ही संयुक्त शिक्षा निदेशक (अर्थ) के पद पर तैनात महेंद्र देव अब प्रयागराज निदेशालय में ही प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) का कार्यभार संभालेंगे। 
विज्ञापन


मंडली संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर केके गुप्ता का तबादला शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) के पद पर किया गया है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार द्विवेदी इसी पद पर कानपुर भेजे गए हैं। वही प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मुकेश चंद्र अग्रवाल का तबादला मुरादाबाद में इसी पद पर किया गया है। 
 
विज्ञापन

सहारनपुर के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक रामप्रताप शर्मा को इसी पद पर आगरा व मुरादाबाद में इसी पद पर तैनात मनोज कुमार द्विवेदी को बस्ती का मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया है। 

इसके अलावा प्रयागराज में निदेशालय में तैनात सहायक निदेशक (सेवाएं) रामशरण सिंह अब लखनऊ में संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान होंगे। वहीं लखनऊ में इस पद पर अभी तक तैनात सांत्वना तिवारी को विशेष कार्याधिकारी पुस्तकालय प्रकोष्ठ शासन में बनाया गया है। कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्हें माध्यमिक शिक्षा से बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किए जाने के लिए अनापत्ति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें