फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडों ने महिलाओं पर किया हमला, 12 घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब के इंदौराबाग में सांडों का आतंक है। शनिवार को इन सांडों ने कई महिलाओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया गया जिसमें से एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

हमले में घायल इंदौराबाग निवासी रूबी सिंह पुत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवारीजनों संग एक शादी समारोह में शरीक होने जा रही थीं, तभी रास्ते में दो सांडों ने हमला कर दिया। हमले में पूर्ति सिंह, पलक सिंह, ब्यूटी सिंह, अनामिका सिंह, राधा सिंह समेत 10-12 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। आनन-फानन इलाकाई लोगों ने लाठी फटकार कर सांडों को भगाया, तब जाकर जान बच सकी। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां पांच महिलाओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं एक महिला पूर्ति सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें