फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण सम्मेलनों का आखिरी चरण एक सितंबर से: सात को लखनऊ में होगा समापन, मायावती करेंगी संबोधित

Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलनों के समापन पर बसपा सुप्रीमो मायावती संबोधित करेंगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए बसपा चुनावी शंखनाद हो जाएगा। बसपा का दावा है कि सम्मेलनों के जरिए ब्राह्मणों को जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों का आखिरी चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन 4 दिनों में 12 जिलों में सम्मेलनों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के नाम से शुरू किए गए इन सम्मेलनों के इस चरण में 1 सितंबर को श्रावस्ती एवं बलरामपुर में, 2 को देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर तथा महाराजगंज, 3 को बस्ती, संत कबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर, 4 को कानपुर सिटी, कानपुर देहात तथा फतेहपुर में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित होंगे। ब्राह्मणों को साधने के लिए 23 जुलाई को अयोध्या से इन सम्मेलनों का आगाज हुआ था।

पांच चरणों में कार्यक्रम तय किये गए थे और अब आखिरी पांचवा चरण पूरा करने की मशक्कत चल रही है। इसके बाद 7 सितंबर को बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ पार्टी कार्यालय में एक बड़े सम्मेलन के साथ इस अभियान का समापन करेंगी। माना जा रहा है कि लखनऊ के सम्मेलन के साथ ही मायावती विधानसभा चुनाव 2022 का पार्टी की तैयारियों का शंखनाद भी कर देंगे। लखनऊ के सम्मेलन की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें