बसपा नेता के टीएसएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सोमेश बाजपेयी पर रेप की कोशिश और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सहकर्मी डॉक्टर ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता का कहना है कि डॉ. सोमेश बाजपेयी खुद को बसपा नेता का भांजा बताते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। विरोध पर मारता-पीटता था। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
एसओ ने बताया कि पीड़िता राजाजीपुरम में रहती है। सितंबर 2015 में उसने टीएसएम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर डॉक्टर जॉइन किया था। दिसंबर 2015 में डॉ. सोमेश बाजपेयी भी अस्पताल आ गए।
दोनों एक ही विभाग में थे। डॉ. सोमेश खुद को बसपा नेता का भांजा बताता था। इसलिए अस्पताल में उससे सभी दबते थे। बकौल पीड़िता, चार-पांच दिन में ही उसे अहसास होने लगा कि डॉ. सोमेश की बाइक में लिफ्ट लेना गलत निर्णय था। उसने डॉ. सोमेश से किनारा करना शुरू कर दिया।